| Events and Activities Details |
Women Cell Calligraphy Workshop
Posted on 20/02/2026
शहीद लायंस नायक कृष्ण लाल राजकीय कन्या महाविद्यालय, मोहाना में महिला प्रकोष्ठ (Women Cell) के तत्वावधान में दिनांक 08/01/2026 से 14/01/2026 तक एक सप्ताह की अंग्रेज़ी एवं हिन्दी सुलेख (Calligraphy) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में सुंदर लेखन कला का विकास करना, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना तथा हस्तलेखन के माध्यम से आत्म-अभिव्यक्ति की क्षमता को सुदृढ़ करना था।
|